देश

दिल्लीः घर में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

नई दिल्ली। यमुनापार के फर्श बाजार स्थित भीकम सिंह कॉलोनी में बीती देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलग-अलग दमकल स्टेशनों की नौ गाड़ियों ने आग आग पर काबू पाया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात करीब 12:14 बजे सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में पांच लोगों को वहां से रेस्क्यू करके निकाला, जिनमें से एक व्यक्ति 25 परसेंट जल गया। सभी को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अतुल गर्ग के अनुसार, चारों की मौत दम घुटने से हुई है। मृतकों की पहचान मुन्नी देवी (45), नरेश ( 22), ओमप्रकाश (20), सुमन (18) के रूप में हुई है। जबकि घायल लालचंद (29) का इलाज अभी चल रहा है। आग लगने का कारण घर में रखे एलपीजी सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। घटना विक्रम सिंह कॉलोनी के गली नंबर 16 में स्थित मकान में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस को काफी सारे सिलेंडर मिले हैं। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर ब्राजील ने रद्द किया Covaxin सौदा, भारत बायोटेक ने दिया ये जवाब

Wed Jun 30 , 2021
ब्रासीलिया। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर ब्राजील में भारत से कोवाक्सिन खरीद को लेकर बवाल हो गया। इसके बाद ब्राजील की सरकार ने भारत बायोटेक के साथ दो करोड़ कोवाक्सिन खरीदने के लिए किए गए 324 मिलियन डॉलर यानी 24.05 अरब से अधिक रुपये के इस सौदे को […]