img-fluid

दिल्ली : तुगलकाबाद में दर्दनाक हादसा, एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

June 12, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग (DFS) के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद (Tughlakabad) इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को तड़के सुबह अचानक भीषण आग (massive fire ) लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू करके अब तक पांच लोगों को मलबे और लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया.


  • स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के बिल्डिंग में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिर गई. हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

    TMC को एक और झटका, सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा
    दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है. कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर इमारत में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और जांच करने में जुटी हैं.

    Share:

  • उद्योग-व्यावसायिक यूजर्स अब पंपों से नहीं खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल.... सरकार ने 90 दिन के लिए लगी रोक

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली। सरकार (Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब औद्योगिक और व्यावसायिक (Industrial and Commercial Users) संस्थान पेट्रोल पंपों (Petrol pumps) से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel ) नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें अपनी जरूरत का तेल थोक बिक्री केंद्रों से ही लेना होगा। यह पाबंदी 90 दिनों तक लागू रहेगी। सरकार ने यह कदम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved