img-fluid

MP: दोस्त से संबंध बनाने से इनकार पर छात्रा पर हमला, चार छात्राओं ने मिलकर सरेराह पीटा

September 13, 2026

सतना। सतना जिले के विट्स कॉलेज में एक साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार किया था, जिससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता द्वारा कोलगवां पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करवाई गई है।

चार लड़कियों ने सरेराह की पिटाई
मारपीट की घटना को अंजाम देने का वीडियो सामने आया है, जिसमे चार लड़कियां एक छात्रा को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में छात्रा को गालियां देने और धमकाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि पिटाई के दौरान एक लड़की ने डंडे से छात्रा के कान और आंख के आसपास वार किए, जबकि अन्य ने लात-घूंसों से उसे पीटा। इसी दौरान एक छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।


  • संबंध बनाने का था दबाव
    पीड़िता के मुताबिक, एक छात्र उसे वाट्सएप पर मैसेज करके परेशान करता था। उसने जब छात्र को फटकार लगाई तो उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाली और पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा ने उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी छात्रा ने 6 अगस्त को उसे गुमराह कर अपने स्कूटी पर बाजार चलने का कह कर बैठाया। बताया गया कि आरोपी छात्रा उसे पहले इधर-उधर घुमाती रहीं और फिर रिश्तेदार के यहां उतैली चलने की बात कहकर नगर वन के सामने सुनसान जगह ले गईं। वहां उसकी तीन अन्य सहेलियां पहले से मौजूद थीं। आरोप है कि चारों ने चेहरे ढंक रखे थे। इसके बाद उन्होंने छात्रा को घेर लिया और गाली गलौच और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

    वीडियो कॉलिंग में माफी मंगवाई गईं
    पीड़ित छात्रा के मुताबिक पिटाई के दौरान छात्रा को धमकाया गया और उससे कहा गया कि वह उनके दोस्त की बात माने। मारपीट के बाद वीडियो कॉल कराकर छात्र से माफी भी मंगवाई गई। जब छात्रा ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए हामी भर दी, तब उसे शहर के सेमरिया चौक पर लाकर छोड़ दिया गया और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया, किसी तरह वह घर पहुंची, फिर दूसरे दिन उसे मोबाइल दिया गया।

    डेढ़ माह बाद हुई शिकायत
    दरसल यह पूरी घटना 6 अगस्त 2026 की है। तक़रीबन 38 दिन बाद पीड़ित छात्रा ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई, इस पूरे मामले में घटना के बाद पीड़िता चुप रही, तो इस मामले में पीड़िता ने बताया सामाजिक डर के चलते परिजनों को भी कुछ नहीं बताया, क्योंकि पीड़िता की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिता इलाज के सिलसिले में बाहर थे। छात्रा भी एक रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच पीड़िता के साथ मारपीट का वीडियो एक स्थानीय रिश्तेदार के पास पहुंचा। रिश्तेदार पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे और छात्रा से पूछताछ की तो घटना सामने आई। इसके बाद 11 सितंबर को मामला कोलगवां थाने मे शिकायत दर्ज करवाई गईं।

    कोलगवां पुलिस ने दर्ज की एफआईंआर
    कोलगवां थाना के प्रभारी सुदीप कुमार सोनी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। विवेचक को पीड़िता के बयान दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वायरल वीडियो का भी परीक्षण कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में वीडियो का भी परीक्षण करवा रही है, धाराएं भी अभी आगे बढ़ सकती हैं।

    Share:

  • भोपाल के 10 बड़े होटल-रेस्टोरेंट में छापा, सड़ी सब्जियां, एक्सपायरी चिकन-ब्रेड मिली

    Sun Sep 13 , 2026
    भोपाल। राजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार और रविवार को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 10 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह खाद्य पदार्थों के भंडारण, स्वच्छता, लेबलिंग और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलीं। सड़ी और कीटग्रस्त खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved