बड़ी खबर

Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे मैक्रों

नई दिल्‍ली (New Dehli)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)शुक्रवार रात को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया (Nizamuddin Auliya)पहुंचे। मैक्रों लगभग 700 साल पुरानी इस दरगाह (Dargah)पर रात 9.45 पर पहुंचे और वहां करीब आधा घंटा रुके। दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया को भारत में सूफी संस्कृति का केंद्र माना जाता है। यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी दरगाह पर सजदा किया।


मैक्रों दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्माननीय अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और यह हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।

Share:

Next Post

Maharashtra : मराठा आरक्षण को लेकर सरकार ने जारी किया मसौदा अध्यादेश, जरांगे विरोध प्रदर्शन खत्म करने को तैयार

Sat Jan 27 , 2024
मुंबई (Mumbai) । महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आंदोलन (Maratha movement) की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे (Manoj Jarange) की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। सीएम कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे की मांगों […]