
नई दिल्ली: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (3 जुलाई) को इस मामले में उन्हें बरी कर दिया है. उनके साथ ही विनोद तोमर को भी बरी कोर्ट ने बरी कर दिया. कोर्ट के फैसले के बाद बृज भूषण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.
बृज भूषण सिंह ने कहा कि जिस दिन उनके ऊपर आरोप लगा था उन्होंने तभी कह दिया था कि अगर आरोप साबित हो जाएगा तो वो खुद फांसी पर लटक जाएंगे. उन्होंने कहा कि आज कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी दिया ऐसे में ये उनके लिए और उनके समर्थकों के लिए बेहद खुशी की बात है. उन्होंने कहा ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा’.
बृज भूषण शरण सिंह ने कहा ’18 जनवरी 2023 को मैंने कहा था कि ये एक षड्यंत्र है. अगर मेरे ऊपर कोई आरोप सही पाया जाएगा तो मैं स्वत: फांसी पर लटक जाऊंगा. आज तक मैं उसी बात पर कायम रहा और आज लगभग 3 साल बाद कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर का बरी किया है’. उन्होंने कहा कि जंतर मंतर से उन्हें फांसी और जिंदा जलाने की मांग हो रही थी.
उन्होंने कहा ‘मैं 15-16 साल की उम्र से संघर्ष देख रहा हूं. मैं हमेशा जो कमजोर थे, जिनका हक मारा जाता था मैं उनके पक्ष में खड़ा होता था. मुझे अपने आप पर विश्वास था. मुझे पूरा विश्वास था कि मेरे साथ न्याय होगा. और आज मेरे साथ न्याय हुआ. मैंने अपने आप को कभी अपराधी महसूस नहीं किया’.
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कहा था वो सच साबित हुआ और कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि आज खुशी का दिन है, ऐसे में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि जो हो गया, सो हो गया.
वहीं कोर्ट के फैसले पर बृजभूषण शरण के बेटे और बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने खुशी जाहिर की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. यह सच्चाई, युवा पहलवानों और कैसरगंज की जीत है. आज हम देश के सामने मजबूती से खड़े हैं. जो पार्टियां उस समय मेरे पिता के खिलाफ बोल रही थीं, क्या वे आगे आकर कहेंगी कि उनके साथ जो हुआ, वह गलत था?’.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved