भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

देश में लोकतंत्र का भविष्य अच्छा नहीं

  • सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बाले दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के कार्यक्रम में कहा कि आलोचना से डरने वालों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। लोकतंत्र में राजनेता को आलोचना सहन करना ही चाहिए। आज कुछ बोल ही दो तो आप भारत के लिए खतरा बन जाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा दिया जाता है। संवैधानिक संस्थाओं का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। आज लोकतंत्र का भविष्य अच्छा नहीं है।


दिग्विजय ने कहा कि लोगों को आवाज उठाना कोई जुर्म है क्या? उन्होंने टेम और सुठालिया बांध परियोजना को लेकर कहा कि जिन किसानो के खेतों की मेड़ से मेड़ लगी है, डूब में आ रही है, तब भी मुआवजा नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री तो छोड़ो, अधिकारी भी फोन नहीं उठाते हैं। मैंने कई बार मुख्यमंत्री से समय मांगा था। नहीं मिला, तभी धरना दिया। उसे भी तालिबानी करार दिया। धरने में आधे से ज्यादा तो भाजपा के लोग थे। कार्यालय के लोग मुख्यमंत्री को बताते नहीं है। या तो मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी झूठ बोलते हैं या मुख्यमंत्री जी आप बोल रहे हैं।

Share:

Next Post

जो बूथ कमजोर हैं उन्हें मजबूत बनाना लक्ष्य

Sun Jan 23 , 2022
भोपाल। हम सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मंत्र पर काम करते है इसलिए हमारी सरकारों की हर योजना सभी समाज- वर्ग के लिए होती है। बूथ पर बनने वाली समिति में सभी समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व समाहित हो और साथ ही हम जिन बूथों पर कमज़ोर है वहाँ उन कमियों को कैसे […]