देश राजनीति

आज लोकतंत्र खतरे में है: Ashok Gehlot

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने भाजपा नेतृत्वाधीन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (BJP led central government and Prime Minister Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह फासिस्ट सोच वाली सरकार है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग मोबाइल और टेलीफोन पर बात करने से डरते हैं। लोग अब व्हाट्सएप जैसे अन्य एप के जरिए बात करने की सलाह दे रहे हैं। इस सरकार के कार्यकाल में अब प्राइवेसी किसी की नहीं रह गयी है।

मुख्यमंत्री गहलोत विशेष विमान से बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे। गहलोत गुरुवार को दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गुवाहाटी पहुंचने के बाद उन्होंने असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करते हुए तत्कालीन असम सरकार के शासन और कांग्रेस की नीतियों का बखान किया। उन्होंने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के 15 वर्षों के शासन में शांति और प्रगति होने का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर और हमारे साथ से गये लोगों को मिलाकर असम में सरकार बनायी। उन्होंने भाजपा पर विपक्षी पार्टियों की सरकारों को जबरन तोड़ने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने मणिपुर, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश आदि राज्यों का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी हमारी सरकार को तोड़ने के लिए कदम उठाया गया था, लेकिन ईश्वर की कृपा से हमारी सरकार बच गयी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे अमीर पार्टी भाजपा है। यही कारण है कि आज धनबल के जरिए भाजपा विपक्ष को जबरन दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी आदि के बाद हमें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज एकतरफा साधन भाजपा के पास है इसलिए लोकतंत्र आज खतरे में है। आज न्याय पालिका, सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग आदि संस्थाओं पर भारी दबाव है। आज सरकार से कोई असमति करे तो उसे देशद्रोही बता दिया जाता है। ऐसे माहौल में देश चल रहा है। देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। केरल, तमिलनाडु में भाजपा का कुछ भी नहीं होने वाला है। वहीं पश्चिम बंगाल और असम में भी भाजपा कुछ भी कर ले सरकार नहीं बना पाएगी।

उन्होंने कहा कि मैं असम वासियों से अपील करना चाहता हूं, कि असम और पश्चिम बंगाल से पूरे देश को एक संदेश जाएगा। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे की पोल खुल चुकी है। जबकि, प्रधानमंत्री का ग्राफ भी तेजी से निचे गिरा है। ऐसे में कांग्रेस फिर से राज्य में सत्ता में लौट रही है। (एजेंसी, हि.स.)

 

Share:

Next Post

दूसरा चरण : ममता बनर्जी समेत कई नेताओं की साख दांव पर

Thu Apr 1 , 2021
कोलकाता। आठ चरणों में होने वाले पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election) का सबसे दिलचस्प दूसरा चरण होने जा रहा है। आज एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज उम्मीदवारों (Many veteran candidates including Chief Minister Mamata Banerjee) की साख दांव पर है। इसमें राज्य […]