img-fluid

एनओसी नहीं मिली तो बैंक में ढोल बजाकर नाचा किसान, अनोखे विरोध प्रदर्शन से मचा हड़कंप

March 19, 2026

धार । ग्राम आहू के पास चंदवाडा के किसान विजय पाटीदार (Farmer Vijay Patidar) ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। किसान अपने परिवार और ढोल के साथ आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) पहुंचा और बैंक के अंदर ही ढोल बजाकर जमकर डांस करने लगा। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन को देखकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर किसान ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

डेढ़ महीने से बैंक का चक्कर लगा रहा किसान
किसान विजय पाटीदार का कहना है कि “उन्होंने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के तहत करीब 13 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसे लगभग डेढ़ महीने पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद बैंक द्वारा उन्हें अब तक एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दिया गया है।” किसान का आरोप है कि वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें अलग-अलग बहाने बनाकर टाल दिया जाता है। जिससे वह काफी परेशान हो चुके हैं।


  • अपनी समस्या सुनाने बैंक में बजवाया ढोल
    किसान का कहना है कि बैंक अधिकारियों के बार-बार टालने से परेशान होकर ही वह ढोल लेकर बैंक पहुंचे, ताकि अधिकारियों के कान खुलें और उनकी समस्या सुनी जाए। किसान ने बैंक के अंदर ढोल बजाकर डांस करते हुए विरोध जताया। इस दौरान बैंक में मौजूद लोग और कर्मचारी भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

    एनओसी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
    काफी देर तक चले इस विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने किसान विजय पाटीदार को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि उन्हें शाम तक एनओसी दे दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुआ और बैंक से बाहर निकला। किसान विजय पाटीदार का कहना है कि “अगर शाम तक उन्हें एनओसी नहीं दी गई, तो वह बैंक के बाहर धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।” किसान का यह अनोखा विरोध अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • देश में फिर बदला मौसम... उत्तर-पश्चिम के कई हिस्सों में हुई बारिश-बर्फबारी... आज इन क्षेत्रों में अलर्ट

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) में मौसम (Weather) में अचानक बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR.) समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जहां बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश (Rain) के साथ बर्फबारी (Snowfall) भी दर्ज की गई है। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved