
मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने मुंबई के खतरनाक ठिकानों (Dangerous places of Mumbai) पर तत्काल आपातकालीन टीम को तैनात (Deploy emergency team immediately) करने का आदेश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया और खतरनाक इमारतों में रहने वालों को तत्काल सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित करने का भी आदेश दिया है।
इसके साथ ही आज शाम को मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे में आगामी 24 घंटों में अतिमूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद दोनों जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मुंबई के चेंबुर, विक्रोली व भांडुप में हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपातकालीन विभाग, मौसम विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक रविवार शाम को बुलायी थी। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मुंबई में बारिश की स्थिति व इसके लिए किए गए कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को हादसे के संभावित क्षेत्रों में तत्काल आपातकालीन टीम को नियुक्त करने का आदेश दिया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आज जहां हादसा हुआ है, वहां का सर्वेक्षण किया गया था और कई लोगों को सुरक्षित जगह जाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन यह लोग सुरक्षित स्थल पर नहीं गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया था, उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर तत्काल स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसी प्रकार मुंबई में जो इमारतें खतरनाक घोषित की गई हैं और उनमें लोग जबरन रह रहे हैं, उन इमारतों के निवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने का भी आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने बताया कि मुंबई में हुए हादसे के बाद विक्रोली व चेंबुर इलाके से 25 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई नगर निगम कर्मी खतरनाक ठिकानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का काम तेजी से कर रहे हैं। मुंबई में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, इसलिए लोग सिर्फ अत्यावश्यक काम के लिए घरों से बाहर निकलें। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved