आचंलिक बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

मप्रः गहरी खाई में गिरी जीप, आठ लोगों की मौत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर जताया दुख

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में खेतिया क्षेत्र अंतर्गत मप्र-महाराष्ट्र की सीमा से लगे पर्यटन स्थल तोरणताल (Tourist place tornado near the border of MP-Maharashtra) के पास रविवार शाम को एक सड़क हादसा (Road accident) हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार जीप ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई (Deep ditch due to high speed jeep brake failure) में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले और मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सीमा पर यह हादसा हुआ। रविवार शाम को करीब 5.00 बजे जीप में सवार 25-30 लोग तोरणताल से लौट रहे थे। इसमें पांच लोग महाराष्ट्र के और शेष बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैरवी और सेमलेट के रहने वाले थे। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। पत्थरों की खाई में लाशें भी इधर-उधर बिखर गईं। सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्‍पताल भेजा जा रहा है। पांच घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी थी। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बड़वानी विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ट्वीटर पर दुर्घटना पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हालांकि, हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई। खेतिया थाना प्रभारी संतोष सावले ने बताया कि घटना महाराष्ट्र क्षेत्र की है। घटनास्थल क्षेत्र में कवरेज नहीं होने से जानकारी की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में गुमान सिंह पुत्र तुलसीराम निवासी सेमलेट, वेरांग्या पुत्र धन सिंह, कमल पुत्र खेम सिंह निवासी खेरवानी, मुन्नालाल तड़वी निवासी चेरवी, खगीराम थुंडला निवासी चेरवी, भाकिराम सेवा, राकेश तुलसीराम और एक अन्य शामिल है।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि -“बड़वानी में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करें।”

वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया है कि – बड़वानी में भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की असामयिक मृत्यु होने की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

22 जुलाई से रोजाना संसद मार्च करेगा farmers का जत्था

Mon Jul 19 , 2021
संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में होगा गाजियाबाद। मानसून सत्र (monsoon session) के दौरान रोजाना किसानों का एक जत्था संसद मार्च (Every day a batch of farmers march to Parliament) करेगा। हर जत्थे में दो सौ किसान शामिल होंगे। संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी 40 किसान संगठनों की संसद में मार्च में […]