भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा शासन में ही विकास संभव, इसलिए दे वोट

  • केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक संजय पाठक ने किया जनसंपर्क

भोपाल। भाजपा शासनकाल में ही प्रदेश का चहुमुंखी विकास संभव है। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को वोट दे। पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ परिवार का विकास किया। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मथुरा जिले के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से कहीं। पाठक रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों स्थानों पर संवाद किया। साथ ही बलदेव में कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। विधायक संजय पाठक ने कहा कि विकास के लिए एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दे। सपा सरकार ने अपने परिवार का ही विकास किया। नौकरी सिर्फ एक समाज के लोगों को मिलती थी। विरोध करने वालों की आवाज को दबा दिया जाता था। योगी के शासनकाल में गुंडे बदमाश अपराध करने के पहले कई बार सोचते है।


विकास के लिए भाजपा को जिताएं
पाठक ने कहा भाजपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। विकास के नाम पर ही पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं। विधायक संजय पाठक बलदेव विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। देर शाम पाठक बांकेबिहारी जी का दर्शन कर भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हण समाज ने विधायक संजय पाठक का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ सुरेश भारद्वाज, टीपी सिंह, संजय दीक्षित, मनेंद्र उपाध्याय, अनुज पाठक, शिवम गर्ग, चेतन उपाध्याय, सुमित, विजय कुमार, सन्तोष कुमार, रामसिंह, सुरेश यादव, वेद प्रकाश, डॉ. रवि शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 

Share:

Next Post

उत्तराखंड में बोले शिवराज ... कांग्रेस के चार धाम सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा

Mon Feb 7 , 2022
लोहारघाट। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रैली में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा। लोहाघाट में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम है, लेकिन कांग्रेस के चार धाम आपको पता है। एक धाम श्रीमती सोनिया गांधी, दूसरा धाम बाबा राहुल गांधी, तीसरी धाम प्रियंका गांधी […]