आचंलिक

जनता की मांग पर कराए जाएंगे विकास कार्य : नपाध्यक्ष राठौर

  • नगर पालिका परिषद के विभिन्न विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

सीहोर। बुधवार को नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका के एई रमेश वर्मा सहित बड़ी सं या में पार्षद मौजूद थे।

विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अभियान के तहत शहर में अनेक विकास कार्य हुए है। इस कड़ी में शहर के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड में लाखों की लागत से एचटीओ ग्राउंड का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा बड़ी ग्वालटोली में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी सं या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।



शहर का विकास की जिम्मेदारी सभी की
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर का विकास सभी की जि मेदारी है, आगे भी जहां भी क्षेत्रवासियों की मांग होगी वहां पर विकास कराए जाऐंगे। वार्ड 12 में गंदे पानी की निकासी के लिए लाखों रुपए की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। जिससे आगामी दिनों में क्षेत्रवासियों को समस्या नहीं होगी।

Share:

Next Post

प्रचार थमा, मंत्री सिसौदिया जिपं अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओं ने झोंकी ताकत

Thu Jan 19 , 2023
मतदान के दौरान पुलिस की रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर गुना। नगर पालिका परिषद राघोगढ़ विजयपुर के चुनाव में भा जा पा के द्वारा अपने बार्ड प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भोपाल ग्वालियर के पदाधिकारियों ने जहां राघोगढ़ में जमकर प्रचार प्रसार कर भाजपा को जिताने की अपील की […]