मनोरंजन

Dhanush के पिता ने किया तलाक की खबरों को खारिज, कहा- ‘Aishwaryaa से अलग होने की वजह…’

डेस्क। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दोनों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि धनुष के अफेयर की वजह से ऐश्वर्या उनसे अलग होना चाहती हैं। वहीं कुछ ऐश्वर्या के साथ हो रहे धनुष के झगड़ों को वजह बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक असल वजह सामने नहीं आई है। इस बीच धनुष के पिता और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

धनुष के पिता ने बताई असल वजह
धनुष के पिता ने दोनों के अलग होने की वजह को पारिवारिक झगड़ा करार दिया है। उन्होंने सारी अफवाहों को खारिज करते हुए एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि धनुष और ऐश्वर्या तलाक नहीं ले रहे हैं।


कहां हैं धनुष और ऐश्वर्या?
कस्तूरी राजा ने आगे कहा कि धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की वजह सिर्फ असहमति है। जैसे हर विवाहित जोड़े के बीच झगड़ा होता है, वैसे ही यह एक पारिवारिक झगड़ा है। इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। फिलहाल, धनुष और ऐश्वर्या दोनों ही चेन्नई में नहीं हैं। मेरी दोनों से बात हुई, वह दोनों हैदराबाद में हैं।

2004 में हुई थी शादी
बता दें कि धनुष ने 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी।

Share:

Next Post

रोजाना शहर में एक हजार से अधिक करते हैं रेड लाइट का उल्लंघन, अब पुलिस घर जाकर वसूल रही है ई-चालान

Thu Jan 20 , 2022
    इंदौर। यातायात नियम तोडऩे वालों की संख्या भी शहर में कम नहीं है। पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि रोजाना शहर में एक हजार से अधिक लोग रेड लाइट का उल्लंघन करते हैं। अब पुलिस इनके घर दस्तक दे रही है और ई-चालान की राशि […]