भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

धीरेंन्द्र शास्त्री ने आधी रात को पटना में लगाया वीवीआईपी दिव्य दरबार

  • रविवार रात 3 बजे तक लगा दरबार

पटना। बिहार के पटना में कथा करने गए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार वीवीआईपी के लिए रविवार रात दो बजे सजा। हालांकि आम लोगों की दिव्य दरबार में एंट्री नहीं थी। केवल वीवीआईपी और खास लोग ही दिव्य दरबार में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है। धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता और कुछ बिजनेसमैन शामिल हुए थे। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पटना के होटल पनाश में ही रात दो बजे से लेकर तीन बजे तक यह दिव्य दरबार लगाया था। उसमें लोगों की पर्ची भी निकाली और भभूति भी बांटी। साथ ही जो समस्या थी उसका भी समाधान बताया। इधर, देर रात बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। दिव्य दरबार पर उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और आयोजकों में कोआर्डिनेशन सही से हो जाएगा तो फिर से दिव्य दरबार आयोजन की घोषणा हो सकती है।



आम लोगों के लिए कैंसिल है दिव्य दरबार
इधर लोगों की भीड़ को देखते हुए आज आम लोगों के लिए लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। कल के कथा के दौरान गर्मी के कारण 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया। दिव्य दरबार को लेकर आज धीरेंद्र शास्त्री प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। हालांकि कथा 17 मई तक चलती रहेगी। धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे दिन की कथा में कहा कि कल दिव्य दरबार है। कोई अनहोनी न हो जाए, इसकी मुझे शंका है। भीड़ और गर्मी ज्यादा है। इसे देखते हुए दिव्य दरबार को विराम देना पड़ेगा। अगली बार जब आएंगे तो दिव्य दरबार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं रहे। घर पर ही टीवी, यूट्यूब के माध्यम से कथा का श्रवण करें। कथा सबके कल्याण के लिए है।

Share:

Next Post

छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेज के आरोपी आजीविका मिशन में कर रहे नौकरी!

Mon May 15 , 2023
मिशन में 405 ब्लॉक समन्वयक रखे ठेके पर अफसरों ने खुद का बचाव करने 23 कर्मचारियों को बाहर करने को कहा भोपाल। प्रदेश में 45 लाख से ज्यादा महिलाओं के समूहों को खड़ा करने का दावा करने वाले मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन में छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पर रखने का मामला […]