
इंदौर। राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपने पुत्र जयवर्धन के साथ शहर में रहेंगे। निजी कार्यक्रमों के साथ वे कांग्रेस के तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव ने राजबाड़ा पर सांसद शंकर लालवानी और उनकी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ रखा है, जिसमें जनहित में लालवानी को भी आमंत्रित किया गया है, वहीं दूसरा कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल के राकेश सिलावट ने रखा है।
इसमें विधायक विशाल पटेल, संजय शुक्ला और कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। यहां भी महंगाई विरोधी आंदोलन किया जाना है। दोनों ही आयोजनों में जयवर्धनसिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे अपने पिता दिग्विजयसिंह के साथ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान द्वारा बायपास पर राजशाही रिसोर्ट में आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved