भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षडय़ंत्र कर रहे दिग्विजय

Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan addressing a press conference at Mantralaya in Bhopal on Tuesday. PTI Photo (PTI7_7_2015_000113B) *** Local Caption ***
  • मुख्यमंत्री ने कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

भोपाल। प्रदेश में खरगोन, बड़वानी में जारी हिंसा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का फोटो ट़वीट किया है। इस फोटो को मप्र के बाहर का बताया जा रहा है, जबकि दिग्विजय सिंह ने खरगोन से जोड़कर बताया है। इसको लेकर को दिग्विजय सिंह अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है। वह मप्र का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर विधि विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे।

Share:

Next Post

दो साल के भीतर खोए माता-पिता और भाई...अब खुद दे दी जान

Tue Apr 12 , 2022
नगर निगम में सब इंजीनियर रहा है मृतक, आठ महीने पहले की थी शादी भोपाल। दो साल के भीतर मां-पिता और भाई को खोने के बाद शाहपुरा के रुद्राक्ष फेस 1 रहने वाले 29 साल के नगर निगम के पूर्व सिविल इंजीनियर आकाश तिवारी ने फ ांसी लगा ली। उसकी आठ माह पहले ही शादी […]