भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने भाजपा की जीत को बताया अप्रत्याशित, कमलनाथ पर जताया भरोसा

भोपाल।  मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उपचुनाव में भाजपा की जीत को अप्रत्याशित बताया है। उन्होंने कांग्रेस की करारी हार के बावजूद सिंधिया के गढ़ में सेंधमारी को कांग्रेस की मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के समर्थन और चुनाव आयोग द्वारा शिकायतों पर कार्यवाई नहीं किए जाने से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया।
बुधवार देर शाम को पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक में दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती है लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में सभी लोग कहते थे कि सिंधिया जी के चले जाने के पश्चात यहाँ कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस का एक कार्यकर्ता भी नहीं मिलेगा, लेकिन हम यहाँ16 में से 7 सीटें जीते हैं ,भांडेर सीट हम सिर्फ 161 वोट से हारे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत अप्रत्याशित है। जिन बूथों पर हम आज़ादी के बाद से आज तक नहीं हारे, वहाँ भी परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आये। प्रशासन ने भाजपा का पूरी तरीके से समर्थन किया, चुनाव आयोग ने भी हमारी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की।
कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की इन चुनावों में जवाबदारी तय की। उन्होंने बेहतर ढंग से चुनाव का संचालन किया। उन्होंने ब्लॉक, मंडल, सेक्टर ,पोलिंग बूथ तक इन 28 सीटों पर संगठन खड़ा किया। कमलनाथ का अनुभव, सक्रियता, चुनाव लडऩे लड़ाने के कुशल प्रबंधन पर हमें भरोसा है। हमें 2023  लिये अभी से जुट जाना चाहिये।(हि.स.)
Share:

Next Post

आज एक और राहत पैकेज का हो सकता है ऐलान

Thu Nov 12 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना संकट में पटरी से उतर गई अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए मोदी सरकार करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है […]