देश मध्‍यप्रदेश

राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह बोले- लोगों के चंदे से बन रहा मंदिर, शंकराचार्य को लेकर कही ये बात

भोपाल: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सियासत जारी है। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर लोगों के चंदे से बन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये हमारी घोर आपत्ति है कि शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने कौन सा धर्म का ठेका ले लिया है, इनका राम मंदिर पर क्या अधिकार है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये चंपत राय संघ के प्रचारक है और इन्होंने जमीन का घोटाला किया है, ताज्जुब होता है कि इन्हीं को प्रमुख बना दिया है। जबकि वहां की पूजा निर्मोही अखाड़ा करता था तो उनसे ये अधिकार क्यों छीना गया।


दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पहले धर्म के नाम पर हिंदू मुसलमान को बांटा और अब ये भगवान राम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए, भगवान राम सबके हैं। राजनीति में विचारों की लड़ाई होती है, लड़ाई होती है लोकतंत्र को बचाने की।

वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी कोई दयनीय स्थिति नहीं हुई, चुनाव में हार जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है, गांधीवादी विचारधारा और नेहरूवादी विचारधारा की। देश में जो नफरत और आग फैलाई जा रही है, हम उसके खिलाफ हैं।

Share:

Next Post

सावधान ! सर्दियों में इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 5 चीजें

Thu Jan 11 , 2024
इंदौर (Indore)। ठंड का मौसम (cold weather) शुरू होते ही सर्दी, फ्लू और सांस से जुड़े रोगों का जोखिम भी बढ़ने लगा है। इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर (immune system weak) होने का ज्यादा खतरा होता है और यही वजह है कि अधिकतर लोग बीमार रहते हैं। यहां तक कि सर्दी के मौसम में […]