देश मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह बोले- चार माह से महाकाल मंदिर का गर्भगृह आम भक्तों के लिए बंद, वीआईपी के लिए खुला

भोपाल। राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले चार माह से उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश बिल्कुल बंद है। जबकि ये दर्शन सशुल्क 750 रुपये में होते हैं, फिर भी बंद है। लेकिन मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार के मंत्री और उनके रिश्तेदारों, बड़े उद्योगपतियों, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए गर्भगृह हमेशा खुला रहता है। वे दर्शन करते हैं, जो कि आम श्रद्धालुओं के साथ और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है।


कांग्रेस की सरकार बनने पर दर्शन शुल्क समाप्त करेंगे
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आगे लिखा कि कमलनाथ और जयवर्धन (Kamalnath and Jaivardhan) ने यहां घोषणा कर रखी है कि प्रदेश सरकार (state government) बनते ही सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन नि:शुल्क (darshan free) किए जाएंगे। मंदिर में लगभग दो लाख लोग पूरे देश और प्रदेश से रोजाना दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन गर्भगृह में प्रवेश (entry into the sanctum sanctorum) नहीं कर पाते। यह सब प्रतिबंध जानबूझकर के सावन माह के बहाने चार माह के लिए लगाया था, लेकिन यह अभी चल रहा है।

Share:

Next Post

उम्र के हिसाब से शरीर में कितना होना चाहिए Vitamin B12 का लेवल

Mon Oct 9 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। विटामिन B12 एक प्रमुख विटामिन है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी (vitamin b12 deficiency) हो जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि मेगलोब्लास्टिक एनीमिया (खून की कमी), न्यूरोलॉजिकल परेशानियां और सेंसरी और मोटर समस्याएं. इसलिए, विटामिन बी12 के स्तर […]