भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दिग्विजय सिंह बोले… सिंधिया को गद्दार नहीं कहें तो क्या कहें?

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से सजा मिलने और संसद सदस्यता निरस्त होने के एक हफ्ते बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुप्पी तोड़ी है। सिंधिया ने राहुल गांधी को लेकर दिए गए अपने बयान में कांग्रेस केा देशद्रोही की विचारधारा वाली पार्टी बताया है। कांग्रेस पर बयान देकर सिंधिया खुद बुरी तरह घिर गए हैं। उन पर चहुंओर हमला हो रहे हैं। सिंधिया के बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनकी सोशल मीडिया पर बहस हुई। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया पर हमला बोल दिया है। दिग्विजय ने आज 7 मिनट का वीडियो जारी कर कहा है कि ‘सिंधिया को गद्दार नहीं कहें तो क्या कहें। दिग्विजय ने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ‘गुलाम नबी आजाद व ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहकर सारे पद पाकर सत्ता सुख भोग कर अब कांगे्रस की आलोचना कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रहे हैं। इन्हें गद्दार ना कहें तो क्या कहें?Ó साथ ही एक वीडियो लिंक शेयर भी की है। वीडियो में सिंधिया द्वारा कांग्रेस में रहते भाजपा नेता और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जो तीखी बयानबाजी की थी,उसकी क्लिप है। 6 मिनट 58 संकेड के वीडियो में सिंधिया के अपने पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद कांग्रेस में आने से लेकर भाजपा में जाने तक की क्लिप है। दिग्विजय ने लिखा कि राजनीति में लोग खूब मेहनत करते हैं, तब जाकर उन्हें कोई मुकाम मिलता है, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया वो शख्स हैं जिनके राजनीति में पदार्पण करते ही खूब मिला। सोनिया गांधी ने उन्हें बेटे जेसा दुलार किया । राहुल गांधी ने भाई जैसा समझा, लेकिन उन्होंने अपने फायदे के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी की पीठ में छुरा घोंपा।


अंग्रेजों के मित्र बोलते थे भाजपा वाले
दिग्विजय ने लिखा कि सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब भाजपा नेता उन्हें अंग्रेजों के मित्र सिंधिया बोलते थे। अब उनसे जाकर ही मित्रता कर ली है। भाजपा में जाने के बाद उन्हें विभाषण बोला जा रहा है। पीछे की पंक्ति में बैठाया जा रहा है। फिर भी उनका जमीर नहीं मर रहा है।

श्रीमंत से भाई साहब हो गए
दिग्विजय ने लिखा कि कांग्रेस में सिंधिया श्रीमंत थे, वे भाजपा में जाकर भाई साहब हो गए हैं। कांग्रेस में उनका चेहरा खिला खिला सा रहता था। भाजपा में उनका चेहरा मुर्झा गया है। कौनसे फायदे के लिए उन्होंने अपना जमीर बेचा, ये तो वे ही बता सकते हैं।

बुरी तरह घिरे सिंधिया
सिंधिया द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान को भाजपा में दबाव में बताया जा रहा है। क्योंकि राहुल गांधी मामले में सिंधिया ने अभी तक चुप्पी साध रखी थी। क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि यदि वे राहुल और कांग्रेस के खिलाफ मुंह खोलेंगे तो खुद घिर जाएंगे। सिंधिया के बयान के बाद वे खुद घिर गए हैं। उन पर चहुंओर सियासी हमले हो रहे हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी के खिलाफ बयान देकर घिरे सिंधिया के समर्थन में अभी भाजपा का कोई नेता नहीं आया है।

Share:

Next Post

ग्राम रोजगार सहायकों का भी बढ़ेगा वेतनमान

Fri Apr 7 , 2023
भोपाल। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। इसे 9 हजार से बढ़ाकर 15 हजार तक किया जा सकता है। मानदेय बढ़ाने को लेकर रोजगार सहायक लंबे समय से मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम रोजगार सहायकों की कार्य […]