देश मनोरंजन

दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित


मुंबई। साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड अपने कलाकारों को खोता चला जा रहा है। अब ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन हो गया है, वह कोरोना महामारी से पीड़ित थे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असलम खान को सांस फूलने की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई एहसान खान भी कोविड-19 बीमारी से ग्रसित हैं। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। एहसान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Share:

Next Post

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

Fri Aug 21 , 2020
देवरिया । उत्तर प्रदेश में देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल गुरूवार की देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सिंह को गुरूवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल […]