देश मध्‍यप्रदेश

MP में पदक विजेता खिलाड़ियों की पुलिस में होगी सीधी भर्ती : मिश्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में सीधी भर्ती करेगी। इसके अंतर्गत प्रति वर्ष 60 पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इनमें 10 पद उपनिरीक्षक और 50 पद कांस्टेबल के रहेंगे।

आधिकारिक जानकारी में मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ओलम्पिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर सीधे उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जायेगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि उक्त स्तर पर दिव्यांगजनों के लिये आयोजित प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों की भर्ती के लिये खिलाड़ियों के पास वांछित शैक्षणिक अर्हता का होना आवश्क है। उनकी किसी प्रकार से न तो परीक्षा ली जाएगी और न ही फिजिकल टेस्ट होगा।

Share:

Next Post

उत्तराखंड में अगले 45 दिन में आप बनायेगी एक लाख सदस्य : मनीष

Tue Feb 2 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रचार की घोषणा करते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले 45 दिन में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य आम आदमी पार्टी ने रखा है। एक स्थानीय होटल में सोमवार को संवाददाताओं से […]