मनोरंजन

दूल्हा बनेंगे निर्देशक अभिषेक पाठक, शिवालिका ओबेरॉय के साथ इस दिन लेंगे फेरे

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो वहीं कई सितारों के शादी करने की चर्चाएं चल रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक, इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम जुड़ गया है।

यह जोड़ी सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय की है। दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिषेक और शिवालिका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। कहा जा रहा है कि अभिषेक पाठक ने शिवालिका ओबरॉय को तुर्की में शादी के लिए प्रपोज किया था। अब ये दोनों शादी करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय अगले महीने यानी फरवरी 2023 में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी गोवा में होगी। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय की शादी के फंक्शन दो दिन चलेंगे और इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा। वहीं इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी शामिल हो सकते हैं।


निदेशक अभिषेक पाठक ने बीते साल 2022 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की बंपर कमाई की। अभिषेक पाठक के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा है। अब इस साल वह अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इसके बाद शिवालीका ओबेरॉय ने ‘खुदा हाफिज’ और ‘खुदा हाफिज 2’ में भी काम किया। फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के निर्माता अभिषेक पाठक ही थे। ‘खुदा हाफिज’ फिल्म के सेट पर ही अभिषेक पाठक और शिवालीका ओबेरॉय की पहली मुलाकात हुई थी।

Share:

Next Post

जिंदगी में कई बार धोखे खा चुकी हैं नोरा फतेही? फ्यूचर पार्टनर को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sat Jan 21 , 2023
डेस्क। अभिनेत्री नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपने हालिया रिलीज गाने ‘अच्छा सिला दिया’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में वह राजकुमार राव के साथ नजर आई हैं। गाने में नोरा एक ऐसी पत्नी की भूमिका में हैं, जो अपने पार्टनर का मर्डर कर देती […]