img-fluid

बिखरने वाला है विपक्षी कुनबा : नंदकिशोर यादव

January 07, 2021

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि विपक्षी कुनबे की दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं। अब सिर्फ टुकड़ों में बंटना बाकी रह गया है।

पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ‘हाथ’ को ‘लालटेन’ का साथ छोड़ने की नसीहत दे रहे हैं। वे अपनी पार्टी के दर्जन भर विधायकों के टूटने की भी बात कर रहे हैं। लेकिन, पार्टी के युवराज मौज-मस्ती में मग्न हैं। वृद्ध और बीमार महारानी के युवराज तो सुनते नहीं, पार्टी में दूसरा कौन सुनेगा। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति किसी दुखांत नाटक की तरह हो गयी है।

यादव ने कहा कि विपक्षी कुनबे में शामिल एक बड़े क्षेत्रीय दल के नेता ‘धन्यवाद यात्रा’ की तैयारी में हैं। मतलब अपनी डफ़ली, अपना राग। लेकिन, ये सही भी है। बिहार की जनता बहुत-बहुत धन्यवाद की पात्र है, जो इन मतलबी लोगों को सत्ता की कुर्सी से दूर रखा। भाजपा पर फिर से भरोसा दिखाया और एनडीए की सरकार बनायी। बिहार के लोग वास्तव में धन्यवाद के पात्र हैं कि प्रदेश के विकास को पटरी से उतरने नहीं दिया।

कांग्रेस में जल्द होगी बड़ी टूट, 11 विधायक पार्टी छोड़ेंगे
वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बड़ी टूट होने वाली है। 11 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं, लेकिन 11 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ये 11 विधायक कांग्रेसी नहीं हैं, लेकिन चुनाव में पैसे के बल पर टिकट लेकर चुनाव जीत गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इन सभी विधायकों के मार्गदर्शक बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह हैं।

पूर्व विधायक भरत सिंह ने कहा कि मैं शुरू से ही राजद और कांग्रेस गठबंधन खिलाफ रहा हूं। मैंने पिछ्ले कई सालों से राजद के साथ गठबंधन का विरोध किया है। उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भीड़ ने अमेरिकी संसद में घुसकर तोड़फोड़ की, ट्रंप पर भीड़ को भड़काने का आरोप

    Thu Jan 7 , 2021
    वाशिंगटन । अमेरिका की राजधानी (Capital of america) वाशिंगटन डीसी (Washington DC) में छह जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) समर्थक भीड़ अमेरिकी कांग्रेस बिल्डिंग (Capital Building) में घुसकर तोड़फोड़ की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार करीब डेढ़ लाख लोग वहाँ इकट्ठे थे जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने भड़काया। भीड़ के कांग्रेस कैपिटल बिल्डिंग में घुसने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved