img-fluid

नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी

May 10, 2026

कैमूर। बिहार (Bihar) के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोले, तो उनमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रथम दृष्टया बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम और डीआईयू टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करने और जांच में जुट गई।


  • एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनिया और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों ने नदी किनारे कुछ बॉडी पार्ट्स पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    एसपी के अनुसार, कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि शवों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    Share:

  • ममता बनर्जी को झटका, कांग्रेस और वाम दलों ने किया गठबंधन से इनकार

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की विपक्षी एकता की अपील को कांग्रेस और वाम दलों ने सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को कांग्रेस और विभिन्न वामपंथी दलों ने साफ कहा कि वे टीएमसी के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved