भोपाल। भोपाल में पिछले चार-पांच दिन से लव जिहाद (love jihad) का एक बड़ा मामला जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। एक मुस्लिम लड़का गैर मुस्लिम लड़की को लेकर कुछ दिन से गायब है। खबर है कि इन्होंने मस्जिद में निकाह कर लिया है। हिन्दू संगठनों को इस बात की खबर तब लगी जब यह जोड़ा एक बड़े होटल में रिसेप्शन करने वाला था। संगठनों की चेतावनी के बाद होटल प्रबंधन ने रिसेप्शन की अनुमति नहीं दी। भोपाल सांसद की चेतावनी के बाद भोपाल पुलिस ने इस जोड़े को सीहोर में हिरासत में ले रखा है। फिलहाल यह जोड़ा सीहोर कोतवाली में बताया जा रहा है। बैंड बाजा कारोबार से जुड़ा मुस्लिम युवक के बारे में बताया जाता है कि उसकी फर्म के नाम से लगता है कि वह हिन्दू है। शायद इसी झांसे में युवती आ गई है। चार दिन पहले इस संबंध में सांसद प्रज्ञा सिंह (Pragya Singh) के निवास पर हिन्दू संगठन के नेताओं की बैठक हुई इसके बाद टीटीनगर (T.T. Nagar) सीएसपी (CSP) को एक ज्ञापन सौंपा गया। मामला संवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने इसे गोपनीय रखा है। अब बताया जाता है कि पुलिस ने इस जोड़े को सीहोर से हिरासत में ले लिया है।
Share:Related Articles
म.प्र. की राजनीति में भी बजरंगबली की एंट्री
भोपाल में बजरंग सेना भगवा रैली निकालेगी… कमलनाथ करेंगे स्वागत… भगवा होगी कांग्रेस… भाजपा से कांग्रेस में गए दीपक जोशी का दिमाग… भोपाल। कर्नाटक की तरह मप्र की राजनीति (MP Politics) में भी बजरंगबली की एंट्री होने जा रही है। बजरंग सेना 7 जून को भोपाल (Bhopal) में बड़ी भगवा रैली निकालने जा रही है। […]
Congress के कब्जे वाली सीटों पर अभी से Focus
दिग्विजय के गढ़ में भाजपा ने तय किया 2023 का एजेंडा भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के गढ़ राजगढ़ में बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी ने 2023 और 2024 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से एजेंडा तय कर लिया है। एजेंडे के तहत कांग्रेस […]
भाजपा ने 33 में से 18 टिकट एससी-एसटी विधायकों के काटे
ओबीसी के 4, ब्राह्मण 3, क्षत्रिय 4 और 4 वैश्य विधायकों को भी टिकट नहीं भोपाल, रामेश्वर धाकड़। भाजपा ने 33 में से जिन 18 विधायकों (MLA) के टिकट काटे हैं वे दलित और आदिवासी वर्ग के हैं। इसके अलावा अन्य वर्गों के 15 विधायकों को टिकट से वंचित रहना पड़ा। कल घोषित गुना (Guna) […]