img-fluid

जनपद अध्यक्ष ने शैक्षणिक व मध्याह्न भोजन स्तर में सुधार करने पर दिया जोर, समीक्षा बैठक

September 02, 2022

गंजबासौदा। विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था लचर है। शैक्षणिक स्तर कमजोर है। इसमें सुधार के लिए जनपद अध्यक्ष नीतू सिंह रघुवंशी द्वारा जोर दिया गया। जनपद पंचायत में अध्यक्ष की यह पहली बैठक बीआरसी, बीएसई, सीएसी के साथ आयोजित की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि मध्याह्न भोजन वितरण में कई स्थानों पर शिकायतें मिल रही हैं। बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलता। स्व सहायता समूह मनमाफिक भोजन का वितरण करते हैं लेकिन अब यह गड़बडिय़ां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जल्द से जल्द इनमें सुधार किया जाए। समय-समय पर इसकी समीक्षा के साथ मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। इसलिए सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वाहन करें। अध्यक्ष द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों के अन्यत्र व्यवस्था के नाम पर किए गए अटैचमेंट तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए जोर दियागया।

Share:

  • फांसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    Fri Sep 2 , 2022
    बरेली। गुरुवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठन ने कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए झारखंड के दुमका में एक किशोरी को जिंदा जलाए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला चलाकर चौराहे पर फांसी दिए जाने की मांग की गई है। गुरूवार को सनातन श्री हिंदू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved