जीवनशैली देश धर्म-ज्‍योतिष

Diwali 2023: दिवाली के दिन इन्‍हें देखने से माना जाता है शुभ, किस्मत भी बदलने के संकेत!

उज्‍जैन (Ujjain)। Diwali 2023-इस वर्ष प्रकाश का पर्व दीपावली का त्योहार (Diwali 2023) 12 नवंबर यानी रविवार के दिन पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार यानी रोशनी का त्योहार, खुशियों का त्योहार। यही कारण है कि लंबे समय से दीपावली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है।

दीपावली रोशनी का त्योहार है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। हर जगह अलग अलग तरीके से दिवाली की धूम देखने को मिलती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनका दीपोत्सव करके स्वागत किया गया था। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही घर व अपने आस-पास की जगहों को दीपों की रोशनी से रोशन किया जाता है।

इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। दिवाली को लेकर कई मान्यताएं है, जो इस त्योहार को और खास बनाती हैं। साथ ही इस दिन कुछ ऐसी घटनाएं भी होती हैं जो शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं। कहते हैं कि, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ये आपकी किस्मत बदलने का संकेत होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, दिवाली के दिन और क्या क्या देखना शुभ माना जाता है।

केसरिया रंग की गाय का दिखना
हर तीज त्योहार पर गाय की पूजा की जाती है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। अगर आपको दिवाली के दिन केसरिया रंग की गाय दिखाई देती है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है।



छंछूदर का दिखना
दिवाली के दिन छछूंदर का दिखाई देना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली के दिन छछूंदर दिख जाए तो आपको धन का लाभ हो सकता है।

बिल्ली का दिखाई देना
दिवाली में अगर बिल्ली आपके सामने आ जाए तो ये माता लक्ष्मी के आने के संकेत हो सकते है। साथ ही ये आपके भाग्य के लिए भी शुभ माना जाता है। इसलिए बिल्ली को भगाने की भूल न करें।
विज्ञापन

छिपकली का दिखाई देना
दीवारों पर छिपकली का दिखाई देना आम बात है। लेकिन दीपावली के दिन यदि रात को छिपकली दिखाई देने का अलग महत्व है। दरअसल, दिवाली के शुभ दिन पर रात के समय दीवार पर छिपकली का दिखाई पड़ना माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना जाता है। कहते हैं कि, छिपकली देखकर उसे प्रणाम करने से धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Fri Nov 3 , 2023
3 नवंबर 2023 1. मुझको उल्टा करके देखो, लगता हूँ मैं नौजवान । कोई पृथक नहीं रहता, बूढ़ा बच्चा या जवान । उत्तर……..वायु 2. सिर काट दो, मन दिखता हूँ, पैर काट दो, आदर बना दूं। पेट काट दो, कुछ न बताता, प्रेम से अपना शीश नवाता । उत्तर ……….नमन 3. लाल – लाल आँखें, […]