जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

गर्मियों में भूलकर भी ना करें इन 3 चीजों का अधिक सेवन, सेहत को होगा नुकसान


नई दिल्ली। गर्मियां शुरू होते ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। डॉक्टर भी इस मौसम में लोगों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही व्यक्ति को बीमार बना सकती है।

यूं तो गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा ठंडी चीजों का ही सेवन करना पसंद करते हैं। ऐसी चीजें शरीर को अंदर और बाहर दोनों जगह से तरोताजा रखने में मदद करती हैं। लेकिन इसके अलावा कई ऐसी चीजें भी हैं जिनका गर्मियों में अधिक सेवन करने के लिए मना किया जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो चीजें जिनका गर्मियों में अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को फायदे की जगह कई नुकसान भी हो सकते हैं।


गर्मियों में ना करें इन चीजों का अधिक सेवन-

अदरक : आपने आजतक अदरक के कई औषधीय गुणों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई पाया जाता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बावजूद इसके गर्मियों के मौसम में अदरक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

गुड़ : गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं। एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बावजूद इसके गर्मियों में गुड़ का भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। गुड़ की तासीर गर्म होती है। गर्मी के मौसम में गुड़ का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बादाम : दिमाग तेज करना हो या सेहत की हो बात लोग एक दूसरे को बादाम खाने की सलाह देते हैं। बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। बावजूद इसके गर्मियों के मौसम में बादाम का ज्यादा सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसका अधिक सेवन शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है।

Share:

Next Post

Tata Play VS Airtel: किसका OTT सेट-टॉप बॉक्स पैसा वसूल? देखें डिटेल कंपेरिजन

Fri May 20 , 2022
नई दिल्ली। अगर आप परिवार के साथ मूवी-शो एन्जॉय करने के लिए DTH कनेक्शन लेने का प्लान कर रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि टाटा प्ले या फिर एयरटेल में से किसी खरीदना किफायती और बेहतर होगा, तो आज हम आपको डिटेल में बताएंगे कि दोनों में कौन बेहतर है, ताकि आप आसानी से तय […]