जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

आम के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें, सेहत के लिए है फायदेमंद

डेस्‍क। आम का मौसम अपने पीक पर है और हम सभी इस मौसम को पसंद करते हैं। कई लोग गर्मियों का इंतजार ब्रेसब्री से इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें आम (Mango) खाने का मौका मिले। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में कई तरह के आम मिलते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। आम आप खान के मेन कोर्स से लेकर मिठे में चार चांद लगा देता है।

हम सभी लोग जानते हैं कि आम सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका छिलका भी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आयी है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है। आइए जानते हैं आप छिलके का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और किस तरह फायदेमंद होता है।

कैसे इस्तेमाल करें आम का छिलका
एक्सपर्ट्स के अनुसार आप आम के छिलके का इस्तेमाल स्मूदी बनाने के लिए कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आप आम के छिलके का इस्तेमाल अच्छे से धोकर करें। इसका छिलका ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है जिसकी वजह से वजन कम होने में मदद मिलती है। यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड स्कूल ऑफ फार्मेसी के एक अध्ययन के अनुसार, नाम डॉक माई और इरविन किस्मों के आम के छिलके शरीर में फैट सेल्स को कम करने में मदद करते हैं और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।


इम्युनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत करता है
आम में फाइबर की भरपूर मात्रा होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है।

त्वचा में झुर्रियों को कम करता है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम का छिलका त्वचा के लिए अच्छा होता है। आप इसका इस्तेमाल झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट एजिंग के लक्षणों को कम करते हैं।

कैंसर के इलाज में फायदेमंद
आम के छिलके में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुण होते है जो लंग्स, ब्रेस्ट, आंत, रीढ़ की हड्डी के इलाज में फायदेमंद होता है। इसमें प्लांट बेस्ड कंपाउड होते हैं जो डायबिटीज को कम करने में साहयक होते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद
इसमे फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा होते हैं जो हृदय के लिए फायदेमंद होता है इससे जुड़ी समस्याओं को भी रोकने में मदद करता है। एक स्टडी के अनुसार फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से हृदय संबंधी बीमारियों को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

Share:

Next Post

TCL ने लॉन्‍च की अपनी नई स्‍मार्टवाच, वीडियो कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये आकर्षक फीचर्स

Sat Jun 26 , 2021
इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी TCL ने अपनी स्मार्टवॉच TCL Movetime Family Watch 2 को लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुई मूवटाइम फैमिली वॉच का अपग्रेडेड वर्जन है। नई वॉच में बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें जीपीएस ट्रैकर, कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। TCL Movetime Family Watch 2 […]