देश राजनीति

अपनी अज्ञानता का आतंक न फैलाएं कांग्रेस के युवराज: नंद किशोर

पटना। प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्य की जीत होगी और झूठ की करारी हार। बिहार सत्य और अहिंसा की धरती रही है और यहां के लोगों ने हमेशा सच का साथ दिया है। इस बार भी लोगों ने ‘सच’ और ‘झूठ’ के बीच सच को चुना है। सच यह है कि पिछले 15 वर्षों में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है। विपक्षी दलों के सारे वादे झूठे हैं।

उन्होंने कहा कि सच के लिए हमेशा गवाह की जरूरत नहीं होती। सच दिखता भी है। बिहार का विकास दिखता है। हर गांव और टोले तक पक्की सड़क, हर घर नल का जल, घर-घर बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं। ये सब देखी जा सकती हैं।

यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के लोग मेधावी भी हैं और ज्ञानी भी, इसलिए कांग्रेस के युवराज बिहार आकर अपनी अज्ञानता का आतंक न फैलाएं। झूठे आंकड़ों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश न करें। एनडीए सरकार में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। भ्रष्टाचार पर सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति रही है। बिहार के लोग ये सब जानते हैं, इसलिए एनडीए की जीत सुनिश्चित है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का मोशन पोस्टर जारी, 2022 में होगी  रिलीज 

Fri Nov 6 , 2020
बॉलीवुड के एक्शन हीरों के रूप में पहचान बना चुके हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने कई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इन सब के बीच गुरुवार को उनकी आगामी फिल्म ‘गणपत’ का मोशन पोस्टर भी जारी हो गया हैं , जिसे खुद अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर फैंस के […]