देश मनोरंजन

डॉक्टर बोले चिंता की कोई बात नहीं, लौटेंगे शहंशाह

  • 78 वर्षीय अमिताभ को कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं
  • सलामती के लिए फैंस कर रहे हैं दुआ
  • अमिताभ का बंगला किया जा रहा है सैनिटाइज
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चिंता व्यक्त

मुंबई। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को शनिवार की शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐक्टर अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिषेक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने कहा, शहंशाह फिर लौटेंगे। इस बीच बीएमसी के कर्मचारी अमिताभ के बंगले को सैनिटाइज करने पहुंचे हैं।
जैसे ही फैंस ने ये खबर सुनी की अमिताब बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पूरे देश में दुआओं का दौर भी चल पड़ा। लेकिन अब उनकी हालात स्थिर है। पहले उनके ऑक्सीजन का लेवल 90 के आस-पास चला गया था लेकिन अब वो वापस 95 के आस-पास है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है।
ऐश्ववर्या और जया निगेटिव
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें ऐश्ववर्या राय बच्चन और जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी घरवालों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।
78 वर्षीय अमिताभ बच्चन को लीवर की दिक्कत सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर ऐक्टर को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। हालांकि, वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी ज्यादा वर्कआउट करते रहते हैं।
जैसे ही अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। इसके बाद उनके फैंस और बॉलिवुड इंडस्ट्री के लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे। परेश रावल, रितेश देशमुख, मनोज बाजपेयी, लारा दत्ता, परिणीति चोपड़ा सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक बार फिर सभी से अपील है। मास्क पहनें। घर पर रहें, सुरक्षित रहे।

 

 

Share:

Next Post

फिल्म 'धाकड़' की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Sun Jul 12 , 2020
कोरोनावायरस महामारी की वजह से हर किसी के जिंदगी में काफी बदलाव हुआ है और यही बदलाव फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है।लम्बे समय बाद इंडस्टी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर शूटिंग तो शुरू हो गई है, लेकिन इसके अलावा भी लोगों को कई चीजों का ध्यान रखना […]