
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में सरकारी डॉक्टरों (Govt Doctor) ने हड़ताल (Strike) वापस ले ली है। डॉक्टरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद काम पर लौटने का फैसला लिया है। चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। अभी कोर्ट का आदेश नहीं मिला है। आदेश को पूरा अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
हड़ताली डॉक्टर्स से बातचीत में जुटी रही सरकार
सरकार ने डॉक्टरों के काम पर लौटने के फैसले के बाद राहत की सांस ली है। इससे पहले सरकार दिनभर डॉक्टरों से बातचीत के साथ ही अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में जुटी रही। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बुधवार को कहा था कि सरकार और डॉक्टरों के बीच कई मुद्दों पर सहमति भी बनी है।
हर हाल में डॉक्टरों की मांगों पर पहल करेंगे- सारंग
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि हमने सभी मांगे मान ली है। कुछ ही मांग बची है, वन प्लस थ्री की मांगे मानी है। सभी डॉक्टरों को हाईकोर्ट के निर्णय के बाद काम पर लौटना चाहिए। उनके निर्देश और गरीबों की इलाज के लिए काम पर लौटना चाहिए।
ये हैं डॉक्टरों की प्रमुख मांगें
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved