आचंलिक भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में छह साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, जबड़े और आंख को नोंच डाला

भोपाल। भोपाल (Bhopal) के श्यामला हिल्स इलाके की गंगानगर बस्ती (Ganganagar colony) में एक छह साल (six year old) के बच्चे (child) पर मंगलवार शाम को कुत्ते ने हमला (dog attacked) कर दिया। इसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे परिजनों ने तुरंत कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार गंगानगर बस्ती में इमरान परिवार के साथ रहते है। उनका छह साल का बेटा हुमेर मंगलवार शाम को घर के बार खेल रहा था। तभी उसके ऊपर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह, जबड़े, आंख को नोंच डाला और उसके तीन दांत तक खा लिए। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्ते से बच्चे को बचाया और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस पूरी घटना के बाद फिर नगर निगम के आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करने जैसे कामों पर फिर सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Next Post

MP: 80 दिन में हर दिन करीब 200 नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस, आठ पूर्व विधायक समेत कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

Thu Mar 21 , 2024
भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसमें सबसे ज्यादा भगदड़ कांग्रेस (Congress) में मची है। एक जनवरी 2024 से अब तक हर दिन करीब 200 नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ी। अब गुरुवार को नागौद से पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भाजपा (BJP) में शामिल […]