देश राजनीति

हम कर रहे हैं किसानों का सशक्तिकरण, वह कह रहे हैं मर जा मोदी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। आजादी के बाद देश में दो कृषि क्रांति हुई। 1960 के दशक में लाल बहादुर शास्त्री ने हरित क्रांति किया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सशक्तिकरण की क्रांति कर रहे हैं, यह बड़ा परिवर्तन हो रहा है। यह बात केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय के दिनकर भवन में पीएम सम्मान निधि हस्तांतरण के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी किसानों को सशक्त कर रहे हैं, जब तक यह सरकार रहेगी देश के करोड़ों किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष छह हजार जाता रहेगा। किसानों से वसूले जाने वाले चुंगी का समर्थन करने वाले आज आंदोलन कर रहे हैं। राजीव गांधी ने कहा था एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसा गांव तक पहुंचता है, लेकिन मोदी छह हजार भेज रहे हैं और पूरा का पूरा पैसा किसानों तक पहुंच रहा है। कुछ बिचौलिए और राजनीतिक दल को लग रहा है कि नरेन्द्र मोदी किसानों को शक्तिशाली बनाकर उसका मसीहा बन जाएगा। इसलिए वह भ्रम पैदा कर रहे हैं, राहुल गांधी राष्ट्रपति के पास जा रहे हैं। जबकि उनके मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के समूह में कानून का समर्थन किया था, कांग्रेस के लोगों ने सदन के अंदर इस कानून का समर्थन किया है।

कांग्रेस अपनी गिरती साख को बचाने के लिए किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही है। हम किसानों का सशक्तिकरण कर रहे हैं लेकिन वह लाल झंडा लेकर मर जा मोदी मर जा मोदी कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार पूरे देश में मक्का उत्पादन के लिए चर्चित है। यहां बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती होती है। इन मक्का उत्पादक किसानों की चिंता मोदी को है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि मक्का से इथेनॉल बनेगा। बिहार में जगह-जगह इथेनॉल की फैक्ट्री लगेगी, मक्का से इथेनॉल बनाने की फैक्ट्री बेगूसराय में भी लगेगी। लोगों को उचित दाम के साथ साथ काम भी मिलेगा तो मोदी का सपना साकार होगा।

Share:

Next Post

भारतीय टीम को हल्के में लेना गलत होगा: पेन

Fri Dec 25 , 2020
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन का कहना है कि पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल करने के बाद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है, लेकिन भारतीय टीम को कम आंकना भी गलत होगा।  भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी सीरीज के बाकी तीन टेस्ट मैचों में उपलब्ध नहीं […]