भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ग्राम पंचायतों में महिलाओं का दबदबा, 75 महिला 37 पुरुष सरपंच निर्विरोध

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले एक बार फिर बाजी मारी। यहां 75 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया, जबकि मात्र 37 पुरुष ही निर्विरोध सरपंच बने। प्रदेश में कुल 112 ग्राम पंचायतों में से 67 फीसदी सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं।

भाजपा आज घोषित कर सकती है नाम

भाजपा आज नगर निगम महापौर पद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। भोपाल में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश भाजपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित कई नेता शामिल होंगे।

नगरीय निकाय के लिए आज से नामांकन

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 18 जून तक चलेगी। 20 जून को स्क्रूटनी होगी, जिसके बाद तय होगा कि चुनाव में कितने उम्मीदवार खड़े हुए हैं।

Share:

Next Post

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, देपालपुर के दो वार्ड में लडऩे के लिए नहीं मिले प्रत्याशी

Sat Jun 11 , 2022
भाजपा के पर्यवेक्षक के सामने चार वार्डों से नहीं आए आवेदन, दो पर ढूंढकर लाए इंदौर, संजीव मालवीय। दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की हालत नगर परिषद में ही खराब है। देपालपुर जैसी नगर परिषद के चार वार्डों में पार्टी को चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक […]