विदेश

डोमिनिका कोर्ट का आदेश- Mehul Choksi को भेजा जाए जेल

नई दिल्‍ली। डोमिनिका की एक अदालत (court in Dominica) ने कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को जेल भेजने का आदेश (jail order) दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है। भारत (India) में मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) पुलिस हिरासत में था।
वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ”पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है। ”



इस घटनाक्रम को भारत के लिए आशा की किरण के रूप में देखा जा रहा है जिसने डोमिनिका उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर चोकसी के वकीलों द्वारा दायर मामले में एक पक्ष बनाने की अपील की है। चोकसी की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।
मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) सरकार द्वारा संचालित पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है।

Share:

Next Post

बड़ी खबर : वैज्ञानिक की देन, अब मर्द भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट

Fri Jun 18 , 2021
डेस्‍क। चीन के वैज्ञानिक अजीबोगरीब रिसर्च (Weird Experiment) करते रहते हैं। बीते दिनों चीन के वुहान लैब (Wuhan Lab) से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करते रहता है। वहां कई ऐसे रिसर्च किये जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में बैन है। इसी के बीच अब चीन के […]