जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना पिएं संतरे के छिलके की चाय

डेस्क। आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। इसके सेवन से मोटापा और मधुमेह में आराम मिलता है। साथ ही उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

उच्च रक्तचाप के कंट्रोल रहने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर भी ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। ग्रीन टी के कई प्रकार हैं। इनमें एक संतरे के छिलके की चाय है। आमतौर पर लोग संतरा खाकर छिलके फेंक देते हैं। कुछ लोग संतरे के छिलके से दांतों की सफाई करते हैं। ऐसा माना जाता है कि संतरे के छिलके से दांतों की सफाई करने से दांत सफेद होते हैं। इसके अलावा, संतरे के छिलके पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

संतरे के छिलके की चाय के फायदे
संतरा में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-सी रिच फूड खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। खासकर, सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। वहीं, संतरा में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। इसके लिए सर्दियों में संतरा का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, संतरे के छिलके में भी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।


इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इस चाय को पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, मेटाबॉलिज़्म भी बूस्ट होता है। इससे पाचन प्रक्रिया सही से होता है। वहीं, संतरे में मौजूद फाइबर खाने को सही से पचाता है। इसके लिए संतरे के छिलके की चाय का सेवन जरूर करें।

कैसे बनाएं चाय
इसके लिए डेढ़ कप पानी में दालचीनी, 2-3 काली मिर्च और गुड़ मिलाकर अच्छी तरह से उबालें। अब इसमें संतरे के छिलके को डालें। फिर कुछ देर तक चाय को उबलने दें। जब अच्छी तरह से चाय उबल जाएं। फिर छन्नी की मदद से छानकर चाय का आनंद लें।

Share:

Next Post

आरबीआई ने रेपो रेट तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर किया 6.25 प्रतिशत

Wed Dec 7 , 2022
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार को रेपो दर (Repo Rate) को तत्काल प्रभाव से (With Immediate Effect) बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया (Increased to 6.25 Percent) । गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा की। इस वित्तीय वर्ष में केंद्रीय बैंक द्वारा यह पांचवीं सीधी वृद्धि है। […]