भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में ड्रोन से नजर, सीमाएं सील

  • राजधानी में कम्पलीट लॉकडाउन पर कड़ा पहरा
  • जबलपुर में 58, कटनी में 48 घंटे लॉकडाउन

भोपाल। शहर में रात 8 बजे से लगे लॉकडाउन के बाद आज सुबह कड़ी सख्ती देखी जा रही है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर की सीमाएं पूरी तरह सील हैं।
उधर आसमान से भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। कई जगह बेवजह घरों से निकले लोगों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। उधर जबलपुर में 58 घंटे और कटनी में दो दिन के लॉकडाउन का असर देखा जा रहा है। यहां भी सीमाएं सील कर जगह-जगह पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।
बैंक, दफ्तर खुलेंगे
भोपाल में कलेक्टर ने लॉकडाउन के दौरान संशोधित आदेश जारी किया है। कल लॉकडाउन के चलते बैंकें और दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया था, जिसे बदलकर अब राज्य स्तरीय दफ्तरों में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य करते हुए 30 फीसदी कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। वहीं बैंकों की आवश्यक सेवाएं भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Share:

Next Post

पहला मानव परीक्षण सफल कोई साइड इफेक्ट नहीं

Sat Jul 25 , 2020
देसी वैक्सीन पर अच्छी खबर नई दिल्ली। देश में बन रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। इस मामले में अच्छी खबर आई है कि दिल्ली के एम्स में इसका मानव परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। अब तक 12 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है और उन्हें 2 घंटे तक कड़ी […]