img-fluid

ढोल नगाड़ा और फूल-माला… पप्पू पर जूता फेंकने वालों का हुआ स्वागत

August 08, 2026

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला किया गया था. वहीं अब उनपर हमला करने वाले आरोपियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया है. जैसे ही आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि अपने गांव पहुंचे वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ.

जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव पहुंचे. इस दौरान दोनों का खुली जीप में रोड शो निकाला गया. यही नहीं रोड शो के दौरान डीजे भी बजाया गया.

बताया जा रहा है कि नैथला हसनपुर गांव में सुमित और हैप्पी का ढोल नगाड़ा बजाकर शानदार तरीके से स्वागत किया गया. उनके स्वागत में भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे. लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई. जूता कांड के बाद दोनों ही पहली बार गांव आए थे.

दरअसल हाल ही में सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर एक नुक्कड़ नाटक किया था. इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने थे. उन्होंने साधु का वेश धारण किया था. इसको लेकर तमाम हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों ने नाराजगी जाहिर की थी और उन संतों और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया था.


  • इसके बाद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसी दौरान उन पर हमला किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर जूता फेंका गया था. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी सुमित गिरि को पकड़ लिया था. वहीं दूसरा आरोपी हैप्पी शर्मा वहां से फरार हो गया था. दोनों के खिलाफ दिल्ली में BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पप्पू यादव ने पुलिस को मौके से एक चाकू भी सौंपा गया था.

    पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. उनके मीडिया सलाहकार की शिकायत पर दिल्ली में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि पप्पू यादव पर हमला करने की पहले से योजना की गई थी.

    हालांकि इन आरोपों को आरोपी हैप्पी शर्मा ने खारिज किया है. उसका कहना था कि उसके पास कोई हथियार नहीं था और वो बिना हथियार के वहां पहुंचा था. उसने ये भी कहा था कि सुरक्षा जांच के बाद ही वो अंदर गया था. उसका कहना था कि को पप्पू यादव से कुछ सवाल पूछने गए थे. उसका कहना था कि उनका मकसद सिर्फ सांसद से सवाल पूछना था.

    आरोपी का कहना था कि वो पप्पू यादव से पूछना चाहते थे कि आखिर वो सनातन और हिंदुओं का अपमान क्यों कर रहे हैं और भगवा कपड़े एवं भगवान राम की तस्वीर जमीन पर क्यों रखी गई. हैप्पी शर्मा का यह भी कहना था कि उसके सवाल पूछते ही पप्पू यादव के समर्थकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसने ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता किसने फेंका उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है.

    Share:

  • मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन... छात्रों से ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स सहित आज कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद हैं. लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved