भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दुबई की कंपनियां प्रदेश में करेंगी निवेश

  • निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

भोपाल। लाजिस्टिक हब के क्षेत्र में काम करने वाली दुबई की कंपनियां मध्य प्रदेश में निवेश करेंगी। इसके लिए धार और इंदौर के आसपास भूमि की तलाश की जा रही है। डीपी वल्र्ड और शराफ कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग विभाग के अधिकारियों की 17 दिसंबर को मुंबई में बैठक भी हो चुकी है। उधर, प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।



प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर निवेशकों से चर्चा के लिए सरकार ने प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो 2020 में भाग लेने भेजा था। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदेश में भूमि, पानी, बिजली, परिवहन सुविधा के साथ उद्योगों के अनुकूल नीति को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया था। इस दौरान लाजिस्टिक के क्षेत्र में काम करने वाली दो कंपनी डीपी वल्र्ड और शराफ ने मध्य प्रदेश के इंदौर और धार के आसपास लाजिस्टिक पार्क बनाने की इच्छा जताई थी। कंपनियां स्वयं भी इसके लिए भूमि की तलाश कर रही हैं। मुंबई में कंपनियों के प्रतिनिधियों की साथ हुई बैठक में आश्वस्त किया गया है कि भूमि उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग किया जाएगा।

प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए व्यवस्थाएं सहज
प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य अनुमतियां 30 दिन के भीतर दिलाने की व्यवस्था लागू की गई है। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया आनलाइन रखी गई है। इसके अलावा निवेश करने पर विभिन्न तरह के प्रोत्साहन का प्रविधान निवेश प्रोत्साहन नीति में रखा गया है। विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि कंपनियां मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। अगले माह उनके प्रतिनिधि भोपाल आ सकते हैं। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में निवेश के प्रस्तावों पर काम चल रहा है।

Share:

Next Post

मंत्री, सांसद, विधायक अहंकार को त्यागें

Tue Dec 28 , 2021
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों को दी नसीहत भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को भले की करीब 2 साल का समय है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस अभी से चुनावी मोड में हैं। इसी क्रम में भाजपा ने मिश्न 2023 को लेकर एक बड़ी बैठक सोमवार को भोपाल में […]