
इंदौर। आज दोपहर रेसीडेंसी कोठी (Residency Kothi) में मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silvat) ने संभागायुक्त (Divisional commissioner) और कलेक्टर (Collector) के साथ कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान सिलावट ने कहा कि रविवार को तो लाकडाउन (Lockdown) है ही और सोमवार (Monday) को मुख्यमंत्री ने मेरा घर मेरी होली (Holi) के माध्यम से कहा है कि घर में ही होली मनाएं लेकिन लोग सडक़ों पर नहीं उतरे इसके लिए सोमवार को भी लाकडाउन लगाया जाए इस पर संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने कहा कि सरकार को ही इस संबंध में प्रस्ताव भेजना होगा। सिलावट ने कहा कि कल भी कैबिनेट में उन्होंने आने वाले त्योहारों पर लाकडाउन (Lockdown) की बात कही थी जिस पर विचार के लिए कहा गया था फिलहाल सरकार को सोमवार को लाकडाउन करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर अभी निर्णय होना बाकी है। अगर रविवार के साथ-साथ इस सोमवार का भी लाकडाउन करती है तो दो दिन लगातार लाकडाउन (Lockdown) होगा वहीं आने वाले त्योहारों को देखते हुए भी उस दिन लाकडाउन किया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved