img-fluid

भीषण गर्मी से तीन माह में ही AC उद्योग में 50% वृद्धि, हवाई मार्ग से मंगाने पड़ रहे पुर्जे

June 20, 2024

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मांग में आई तेजी को पूरा करने के लिए एसी निर्माता कंपनियों को कम्प्रेसर, क्रॉस फ्लो पंखे/मोटर और पीसीबी सर्किट जैसे कलपुर्जे विदेश से हवाई मार्ग से मंगाने पड़ रहे हैं।

डाइकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने कहा, भीषण गर्मी के कारण पिछले तीन महीनों में घरेलू एसी उद्योग में करीब 50 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। यह उम्मीद से कहीं अधिक है। यह उद्योग के लिए निश्चित रूप से बहुत ही उत्साहपूर्ण स्थिति है। हालांकि, एसी की बढ़ी मांग की तुलना में कंपनियों को कलपुर्जों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।


  • साथ ही कहा, इस कमी को पूरा करने के साथ अपनी उत्पादन और आपूर्ति शृंखला को बरकरार रखने के लिए एसी निर्माता कंपनियों को चीन, ताइवान, थाईलैंड, जापान और मलयेशिया जैसे देशों के वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से कलपुर्जों को आपातकालीन स्थिति में हवाई मार्ग से मंगाना पड़ रहा है। पारंपरिक समुद्री मार्ग से माल ढुलाई में आमतौर पर अधिक समय लगता है।

    कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का अनुमान है कि भीषण गर्मी के कारण इस साल एसी की बिक्री 1.4 करोड़ इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। संगठन के अध्यक्ष सुनील वाचानी ने कहा, बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने अब शहरी क्षेत्रों में घरेलू एसी को अनिवार्य जरूरत बना दिया है। भारतीय रिहायशी एयर कंडीशनर की बिक्री बढ़कर करीब एक से 1.11 करोड़ इकाई तक पहुंचने की उम्मीद है।

    Share:

  • राम मंदिर अयोध्या : तकनीकी कमी से पुजारी परेशान, गर्भगृह में जल निकासी की नहीं है व्यवस्था

    Thu Jun 20 , 2024
    अयोध्या. एक हजार करोड़ (one thousand crore) की लागत से बने राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) में एक तकनीकी कमी (Technical Deficiencies) ने पुजारियों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्भगृह में रामलला को (Ram Lala) स्नान, अभिषेक कराने के बाद जो पानी फर्श पर गिरता है, उसकी निकासी की व्यवस्था नहीं की […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved