भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में चरित्र संदेह के चलते सरेराह पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला

  • एक महीने से दंपति के बीच नहीं हो रही थी बातचीत, घुमाने के बहाने घर के बाहर ले गया था पति

भोपाल। निशातपुरा इलाके मेें दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर एक महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे। सोमवार की दोपहर को आरोपी पति पत्नी को घुमाने और बातचीत करने के बहाने घर से लेकर निकला। ऑटो से करोंद गल्ला मंडी पहुंचने के बाद में पति पत्नी आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच पति ने पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधान आरक्षक उमेश ने बताया कि मेहरीन बी पति उबेद खान (25) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में पति और 8 साल के बच्चे के साथ रहती हैं। महरीन गृहणी है, जबकि उसका पति प्राइवेट काम करता है। मेहरीन ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने से पति और उसका मन मुटाव चल रहा है। पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। इसी बात को लेकर आए दिन बदसलूकी कर मारपीट करता है।


बीते एक महीने से दोनों ही एक ही घर में रहते हैं और दोनों में बातचीत नहीं होती थी। सोमवार को उबेद पत्नी को घुमाने और बातची करने के बहाने से घर से बाहर लेकर पहुंचा था। वह उसे गल्ला मंडी में आटो से लेकर पहुंचा और कहने लगा कि जरूरी बातचीत करना है। इसके बाद बातचीत में दोनों का विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर उबेद खान ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर कु छ लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़े तो आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से भाग निकला। इस बीच घायल पत्नी घटना स्थल पर ही तड़पती रही। लोगों ने घटना की जानकारी लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर ऐम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी पति उबेद की तलाश कर उसे दबोच लिया गया है। आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उबेद के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Share:

Next Post

मिशन 2023 फतह करने पूरी तैयारी से उतरेगी कांग्रेस

Tue Nov 8 , 2022
जिला स्तर पर तैयार हो रहे वचन पत्र भोपाल। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की रणनीति है कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने वचन पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। […]