जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

बृहस्पति की वक्री चाल से इन राशि के जातको को हो सकता है नुकसान, जानें आपकी राशि तो नही शामिल


देवगुरु बृहस्पति इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। यानी कि देवगुरु बृहस्पति इस समय उल्टी चाल चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक कुंभ राशि में वक्री चाल (retrograde motion) चलेंगे। इसके बाद गुरु मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं है। इन राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं गुरु की वक्री चाल से किन राशियों को 14 सितंबर तक सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि
मकर राशि(Capricorn) के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



मेष राशि
कार्यों में सफलता (Success) के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धन- हानि हो सकती है। इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।

सिंह राशि
सिंह राशि (Leo sun sign) के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। लेन- देन न करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि
तुला राशि (Libra) के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। लेन- देन न करें। ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Tokyo Olympics: ओलंपिक गोल्ड की दावेदार विनेश फोगाट अब तक नहीं पहुंचीं टोक्यो, वीजा बना रोड़ा

Wed Jul 28 , 2021
नई दिल्ली. ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में से एक पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो (Tokyo 2020) के लिए अपनी उड़ान नहीं ले पायी. उनके यूरोपीय संघ (EU) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गयी थी. खेलों (Olympics 2020) से पहले […]