विदेश

Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, 15 दिन में चौथी बार हिली धरती

काबुल (Kabul)। अफगानिस्तान (Afghanistan) में देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी (Earthquake intensity measured 4.3) गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 1.09 बजे आया, जिसका केंद्र 150 किलोमीटर की गहराई में था।

बता दें, 15 दिन के भीतर चौथी बार अफगानिस्तान की धरती भूकंप से हिली है। 11 अक्तूबर को हेरात प्रांत में आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप (Powerful earthquake of 6.1 magnitude) में 4,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।


ब्रिटेन में भारतवंशी पीएम के तौर पर ऋषि सुनक का एक वर्ष पूरा
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले पीएम के रूप में ऋषि सुनक ने बुधवार को एक साल पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती लिज ट्रस के संक्षिप्त कार्यकाल के बीच अनेक घरेलू और वैश्विक चुनौतियों तथा उथल-पुथल की स्थिति के दौरान प्रधानमंत्री पद संभाला था। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष ग्रेग हैंड्स ने सुनक के कार्यकाल को लेकर उनकी प्रशंसा की।

भारत से आर्थिक व सांस्कृतिक रिश्ते और गहरे करेगा आयरलैंड
उप प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि आयरिश सरकार इस सप्ताह शुरू की गई अपनी नवीनीकृत एशिया प्रशांत रणनीति के हिस्से के रूप में भारत के साथ अपने मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहती है। आयरलैंड की एशिया प्रशांत रणनीति में 2025 तक इस क्षेत्र के साथ 100 अरब यूरो के व्यापार का लक्ष्य था, जो समय से दो साल पहले ही पार कर लिया गया है। मार्टिन ने डबलिन में कहा, हमारे (भारत के साथ) मजबूत आर्थिक संबंध हैं, लेकिन मजबूत सांस्कृतिक संबंध भी हैं। हम इसे और भी गहरा करना चाहते हैं।

जापान में लिंग परिवर्तन के लिए अंग हटाने वाला कानून असांविधानिक
जापान की शीर्ष अदालत ने उस कानून को असांविधानिक करार दे दिया, जिसके तहत ट्रांसजेंडर लोगों को आधिकारिक दस्तावेजों में अपना लिंग बदलवाने के लिए अपने प्रजनन अंग हटवाने की जरूरत थी। 15 जजों की वृहद पीठ का यह फैसला 2003 के इस कानून की सांविधानिक वैधता पर पहला फैसला है, जिसके तहत सरकारी मान्यता प्राप्त लिंग परिवर्तन के लिए प्रजनन अंग हटवाना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठन व चिकित्सा समूह इस कानून को अमानवीय बताते हुए इसकी निंदा की थी। पीठ ने एक वादी द्वारा पारिवारिक रजिस्ट्री में उसका लिंग पुरुष से बदलकर महिला करने के आग्रह वाली याचिका पर यह फैसला सुनाया।

Share:

Next Post

America: लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी, 22 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Thu Oct 26 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर (lewiston city) में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना (mass shooting incident) में 22 लोगों की मौत (22 people died) हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल (More than 50 people injured) हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध […]