img-fluid

Earthquake: सुबह-सुबह थर्राया लेह-लद्दाख: 5.5 की तीव्रता से आए भूकंप से कांपी धरती

August 13, 2026

नई दिल्ली. लद्दाख के लेह (Leh-Ladakh) में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 6:05 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 (5.5 magnitude) दर्ज की गई है.

बता दें, धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहते हैं. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.


  • भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है, वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप माइक्रो भूकंप कहते हैं, जिन्हें अधिकांश लोग महसूस भी नहीं कर पाते.

    दूसरी ओर, 4.5 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है.

    वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी सोमवार रात करीब एक घंटे के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही थी. पालघर में पहला झटका रात 10:04 बजे महसूस किया गया था. करीब 56 मिनट बाद 11 बजे फिर भूकंप आया. दोनों की तीव्रता 3.4 मापी गई. लगातार दो झटकों से लोगों में डर फैल गया था और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई.

    Share:

  • बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम: UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

    Thu Aug 13 , 2026
    नई दिल्ली. मध्य भारत (Central India) और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर एक्टिव वेदर सिस्टम (weather system active) के चलते देश के मध्य, पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत के मुताबिक, ये सिस्टम 13 अगस्त के आसपास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved