मनोरंजन

ED ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, पिछले साल मुंबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार


मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने पिछले साल 20 जुलाई को उन्हें पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पूर्व फरवरी में पांच लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी मॉडल्स और अभिनेताओं को फिल्मों-वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देते थे और उनसे पोर्न फिल्में बनवाते थे। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है।


इन फिल्मों को मुंबई के पास मड आइलैंड और अक्सा के पास बंगलों में तैयार किया गया था। अभिनेताओं व अभिनेत्रियों को न्यूड सीन के लिए मजबूर किया था। यहां तक की इस काम के लिए उन्हें धमकाया भी जाता था। इन्हीं अश्लील फिल्मों को ऐप पर अपलोड किया जाता था। इस ऐप पर फिल्में देखने के लिए ग्राहकों को पैसा चुकाना होता था। इस तरह बड़े पैमाने पर अवैध धंधे के जरिए काली कमाई का आरोप है।

Share:

Next Post

बढ़ गया है वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा! एलन मस्क को भी सता रही चिंता

Thu May 19 , 2022
नई दिल्‍ली । दुनिया भर में एक बार फिर से आर्थिक मंदी (Recession) का खतरा मंडराने लगा है. इस खतरे से अर्थशास्त्रियों की नींदें तो खराब हो ही रही हैं, दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) को भी इसकी चिंता सता रही है. मस्क समेत कई लोगों का मानना है दुनिया खासकर […]