बड़ी खबर राजनीति

पूर्व विधायक विवेक पाटिल की 234 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया जब्त

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) (Directorate of Enforcement (ED)) ने मंगलवार को कर्नाला सहकारी बैंक घोटाले (Karnala Cooperative Bank Scam) के आरोपित पूर्व विधायक विवेक पाटिल (Former MLA Vivek Patil) की 234 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किया है। बताया जा रहा है कि विवेक पाटिल का नई मुंबई में स्थित कर्नाला स्पोर्टस अकादमी भी बरामद की गई संपत्ति में शामिल है। ईडी ने इस छापेमारी का अधिकृत ब्योरा नहीं दिया है।


जानकारी के अनुसार कर्नाला सहकारी बैंक में 650 करोड़ रुपये घोटाला होने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रशांत ठाकुर व महेश बालदी ने लगाया था। इस मामले में इन दोनों विधायकों ने ईडी के समक्ष सारी जानकारी दी थी। इसी वजह से ईडी ने इस मामले में शेतकरी कामगार पक्ष के पूर्व विधायक विवेक पाटिल को 15 जून को गिरफ्तार किया था। इस समय विवेक पाटिल न्यायिक कस्टडी में हैं। मंगलवार को ईडी ने नई मुंबई में विवेक पाटिल की 234 करोड़ की संपत्ति जब्त किया है। बताया जा रहा है ईडी ने कर्नाला स्पोर्टस अकादमी सहित कई जमीन के प्लाट की जब्ती की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बनारस रेल्वे स्टेशन पर मालगाड़ी की पांच बोगियां पलटीं

Wed Aug 18 , 2021
वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन (Banaras railway station) के प्लेटफार्म नम्बर एक के उत्तरी छोर पर मंगलवार की रात मालगाड़ी की पांच बोगियां (five wagons of goods train) पलट गई। यह हादसा रेलवे ट्रैक पर अचानक आये साड़ को बचाने के चक्कर में हुआ। उधर, सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच […]