बड़ी खबर

उत्तर भारत में सर्द हवाओं का असर, बढ़ गई सर्दी


नईदिल्ली । पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी (Snowfall on Mountains) की वजह से उत्तरभारत (North India) के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। सर्द हवाओं (Cold winds) के कारण उत्तर प्रदेश (UP), पंजाब (Punjab), हरियाणा (Hariyana), बिहार (Bihar), मध्यप्रदेश (MP) सहित कई राज्यों में सर्दी काफी ज्यादा बढ़ गई है (Increased Winter) । इतना ही नहीं कई राज्य शीतलहर की चपेट में भी आ गए हैं, जिसकी वजह से आम जनजीवन पर भी काफी ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो सप्ताह में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।


मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे राजस्थान और हरियाणा में भी ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के चुरू में रविवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। रविवार सुबह को चुरू का तापमान -2.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चुरू में अगले दो दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिहार में भी 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान गिरने लगा है। ठंडी बढ़ने के बाद बिहार में कई जगहों पर कोहरा भी बढ़ने लगा है जिसकी वजह से दृश्यता में काफी कमी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल में बिहार ज्यादा दिन तक ठंड के पड़ने की संभावना है। ठंड बढ़ने की वजह से मौसम साफ़ नहीं होने के कारण पटना एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट को रद्द कर दिया गया तो कई फ्लाइट लेट से उड़ी।

मौसम विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में भी जमकर बर्फ़बारी हो रही है। रविवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा सहित कई इलाकों में तापमान शुन्य के नीचे दर्ज किया गया। बर्फ जमने की वजह से कश्मीर के कई हिस्सों में जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में 23 से 25 दिसंबर के बीच भारी बर्फ़बारी का अनुमान जताया है।
इस बार झारखंड में भी भयंकर ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ़बारी के कारण झारखंड में तेजी से तापमान में कमी आ सकती है। राज्य का पारा 4 डिग्री के नीचे भी लुढ़क सकता है। इस दौरान पूरा राज्य भी शीतलहर की चपेट में आ सकता है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कोलकाता का तापमान 13 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया है।

Share:

Next Post

सड़क चलते जानवरों को मारकर खा जाती है ये लड़की, 'आदिमानव' की तरह जीने लगी है जिंदगी

Sun Dec 19 , 2021
डेस्क: इंग्लैंड की एक लड़की अपनी अजीबोगरीब जीवनचर्या की वजह से सुर्खियों में आ गई है. वह आदिमानव की तरह जीवन गुजारने में विश्वास रखती है. इसी वजह से वह रास्ते में चलते जानवरों का शिकार कर लेती है और उन्हें मारकर खा जाती है. इसके अलावा वह जानवरों की हड्डियों से औजार बनाकर इस्तेमाल […]